
कटासा बाजार में प्याज की बोरी में छिपा 1058.73 लीटर विदेशी शराब बरामद।
दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने कटासा बाजार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से प्याज की बोरियों में छिपाकर रखी गई 1058.73 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।


