Home Featured कबाड़ी की दुकान से 30 किलो एल्युमिनियम तार बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 23, 2025

कबाड़ी की दुकान से 30 किलो एल्युमिनियम तार बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ी की दुकान से बिजली विभाग का करीब 30 किलो एल्युमिनियम तार बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने कबाड़ी दुकानदार और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिकअप वाहन भी जप्त किया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार लाइट हाउस सिनेमा के पास स्थित गली में इमामबाड़ी नूनथरवा निवासी कबाड़ी कारोबारी शिवशंकर पूर्वे और उनके पुत्र मोहन कुमार पूर्वे की दुकान पर छापामारी की गई।

Advertisement

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्‌डी जलरेड्डी के आदेश पर की गई। उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में बिजली विभाग का अवैध एल्युमिनियम तार बेचा जा रहा है।एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के मार्गदर्शन में एएसआई बालाकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छापामारी के दौरान दुकान से लगभग 30 किलो एल्युमिनियम तार और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। साथ ही कई पुराने मोटरसाइकिल और कबाड़ के अन्य सामान भी कटे-फटे हालत में पाए गए।

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कबाड़ी कारोबारियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे पूर्णिया सहित कई जिलों में जेल जा चुके हैं।इधर, विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में तार चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रायः कोसी क्षेत्र के जिलों में एल्युमिनियम तार चोरी की घटनाएं घटती रहती हैं।

Advertisement

Share