Home Featured कमतौल पुलिस की कार्रवाई: बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद।

कमतौल पुलिस की कार्रवाई: बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद।

दरभंगा: कमतौल थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। थाना कांड संख्या 216/25 के अनुसंधान अधिकारी एएसआई ललन कुमार यादव ने चोरी की बाइक बरामद करने के साथ-साथ माधोपट्टी गांव निवासी आयुष कुमार, धीरज पांडेय उर्फ पेट्रोल तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया।

Advertisement

प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अनुसंधान के दौरान एएसआई ललन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तीन संदिग्ध लड़के काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर माधोपट्टी से गोपालपुर गुमटी की ओर जा रहे हैं। यह वही बाइक हो सकती है जो चोरी हुई थी। पुलिस ने गोपालपुर गुमटी के निकट तीनों को रोककर सख्ती से पूछताछ की, जिससे उनकी पहचान हो गई।पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने माधोपट्टी निवासी धीरज पांडेय उर्फ पेट्रोल के साथ मिलकर कर्जापट्टी दुर्गा मंदिर के निकट से बाइक चोरी की थी। उन्होंने चार लोगों की संलिप्तता की भी पुष्टि की। तीनों की निशानदेही पर धीरज पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

बता दें कि केतुका गांव निवासी दीपक कुमार मिश्रा की स्प्लेंडर बाइक 30 सितंबर की रात कर्जापट्टी दुर्गा मंदिर के पास से चोरी हो गई थी। मिश्रा उस समय मेला देखने गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement
Share