
कमला नदी पर विकास की डोर: दो नये पुलों से जुड़ेंगे गांव, बढ़ेगी रफ़्तार।
दरभंगा: बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को दो महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। पहला शिलान्यास पिड़री पंचायत (वार्ड संख्या-10) के कमलपुर ब्रह्मोतर घाट पर किया गया, जिसकी लंबाई 38.720 मीटर और प्राक्कलन राशि 382.520 लाख रुपये है। वहीं दूसरा शिलान्यास बियूनी अंदामा पंचायत के बराऊर स्थित कमला नदी पर किया गया। इस पुल की लंबाई 58.080 मीटर होगी और इसके निर्माण पर 488.244 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति
शिलान्यास समारोह के अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश भगत, बहादुरपुर प्रखंड के उप प्रमुख मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख बहादुरपुर ललित मंडल, बियूनी अंदामा पंचायत के मुखिया अजीत चौपाल, पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी, पिड़री पंचायत के मुखिया नागेश्वर पासवान, बियूनी अंदामा के पूर्व मुखिया मिथिलेश लाल देव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य विपुल राय, प्रदेश सचिव मीडिया प्रकोष्ठ अमरनाथ यादव, रंजीत यादव, अतुल सिंह, नथुनी यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि राजीव, पूर्व मुखिया विष्णुदेव यादव और वार्ड सदस्य सुमन साह भी उपस्थित थे।

क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी। लंबे समय से इन क्षेत्रों में पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। शिलान्यास के बाद गांववासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

