Home Featured कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ।
Featured - मुख्य - September 7, 2023

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ।

दरभंगा: भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्मेलन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्ष्ता कर रहे जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कहा कि पिछले साल आज ही के दिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का शुभारंभ किया था।

Advertisement

इस मौके पर देशभर में पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए समाज में नफरत फैलाकर लोगों को लड़ा रही है। उप महापौर नाजिया हसन ने कहा कि राहुल गांधी पैदल यात्रा कर लोगों को मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। पूर्व मेयर अजय जालान, पं. रामनारायान झा, रामपुकार चौधरी, मिथिलेश चौधरी, जीवन झा, गणेश सिंह, अखिलेश चौधरी, प्रो. उदयशंकर मिश्र, दयानंद पासवान व जिला प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही है।

Advertisement

सम्मेलन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। इसमें नारायण जी झा, दिनेश्वर मिश्र, परमानंद झा, सुशील कुमार सिंह, धनंजय सिंह, संदीप शेखर झा सुमन, मो. अंसार हसन, ललन राय, पप्पू मिश्र, अमरनाथ चौधरी, तनवीर अनवर, रीता मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सुधीर पांडे, मनोरंजन झा, उदित नारायन चौधरी, जयशंकर प्रसाद चौधरी, रंजीत मंडल आदि थे।

Share