
कांग्रेस नेता राम सोगारथ चौधरी के निधन पर नेताओं ने दी श्रद्धांजली।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता राम सोगारथ चौधरी का शनिवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वें 75 वर्ष के थे।

उनके निधन की खबर सुनकर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दयानंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, परमानंद झा,कांग्रेस नेत्री रीता मिश्रा, मीडिया प्रभारी मो. असलम, युवा नेता रतिकांत झा, राजद के पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद, बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष उदितनारायण चौधरी, महादेव चौधरी, कृष्ण मोहन चौधरी आदि कई नेता उनके दरहार स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस के तिरंगा झंडा में लपेटकर उन्हें अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने इस निधन को पार्टी और सामाज के लिए बहुत बड़ा छति बताया।


