
किसानों की आय दोगुनी करने को सरकार कटिबद्ध : विधायक।
दरभंगा: बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए डॉ. विनय कुमार चौधरी किसानों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय हैं। खाद-बीज की समस्या के बाद अब बीज अंकुरण क्षमता कमजोर होने पर किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं। छह माह पूर्व बहेड़ी प्रखंड के ईनाई गांव में शैल देवी के घर लगी आग से गाय को हुए नुकसान का मुआवजा आपदा राहत कोष से दिलवाया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि बिहार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। बाढ़, सूखा, फसल क्षति और पशुहानि में मुआवजा देकर आर्थिक सहारा दिया जा रहा है। नीतीश नेतृत्व में बिहार नई मिसाल कायम करेगा तथा आगामी पंचवर्षीय योजनाओं से उद्योग-रोजगार बढ़ेगा।शैल देवी को 37,500 रुपये का राहत चेक सौंपते हुए सदुपयोग और बिचौलियों को रिश्वत न देने की अपील की।

मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, मुखिया लालबाबू मंडल, शैलेंद्र चौधरी, जीतेश कुमार, विजय सिंह, मनीष कुमार, संतोष साह, मनोज सिंह, विपिन भगत, रामेश्वर प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

