Home Featured कुर्की जब्ती के भय से हत्यारोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण।

कुर्की जब्ती के भय से हत्यारोपी ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी चंदन झा ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की कुर्की कार्रवाई और दबिश के कारण उसने यह कदम उठाया।

Advertisement

घटना 11 दिसंबर 2024 की है। छिपलिया तालाब के पास आपसी विवाद में ननकू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बहादुरपुर थाना में इस मामले में केस नंबर 509/24 दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी जितेंद्र यादव और झगडू यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के महथवार निवासी चंदन झा (पिता हिराकांत झा) घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने वाली थी। गुरुवार को जब घनश्यामपुर थाना पुलिस कुर्की के लिए पहुंची, तब गिरफ्तारी के डर से चंदन झा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisement
Share