Home Featured किसानों की आवाज़ बने विधायक विनय चौधरी, कृषि मंत्री को पत्र लिखकर किया मुआवजे की मांग।
Featured - मुख्य - December 6, 2025

किसानों की आवाज़ बने विधायक विनय चौधरी, कृषि मंत्री को पत्र लिखकर किया मुआवजे की मांग।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के विभिन्न प्रखण्डों में कृषि विभाग द्वारा वितरित गेंहू का बीज अंकुरित नहीं होने के कारण किसानों के सामने विकराल समस्या खड़ी हो गयी है। वॉयस ऑफ दरभंगा द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया गया। वहीं इस गंभीर समस्या पर बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक प्रो0 विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी किसानों की आवाज बने हैं। उन्होंने बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को पत्र लिखकर बेनीपुर में वितरित गेहूं बीज की खराबी का मुद्दा उठाया है।

विधायक ने पत्र में स्पष्ट किया कि कृषि विभाग द्वारा दिए गए बीज 20 दिनों बाद भी अंकुरित नहीं हुए, जिससे किसानों को समय, मेहनत और फसल की भारी क्षति हुई है।

पत्र में विधायक ने बताया कि निर्देशानुसार किसानों ने नियमों का पालन कर बोआई की, लेकिन बीज निष्क्रिय साबित होने से खेत खाली पड़े हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

Advertisement

यह पत्र न केवल किसानों की परेशानी को उजागर करता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग की लापरवाही पर भी सवाल खड़े करता है। विधायक चौधरी का यह कदम सराहनीय है। उन्होंने इससे पूर्व भी स्थानीय किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। अब किसान समुदाय को उम्मीद है कि मंत्री शीघ्र कार्रवाई करेंगे और न्याय सुनिश्चित होगा। साथ ही उम्मीद जगी है कि क्षेत्र के अन्य विधायक एवं सांसद भी अपने स्तर से किसानों के हित केलिए पहल करेंगे।

Advertisement
Share