Home Featured खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से दो फ्लाइटें रद्द।

खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से दो फ्लाइटें रद्द।

दरभंगा: एयरपोर्ट से बुधवार को खराब मौसम के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली विमान रद्द हो गई। जबकि अन्य शहर से आने व जाने वाली विमानों का परिचालन लेट से हुआ। फ्लाइट राडार के साइड के अनुसार बुधवार को मुंबई से दरभंगा आने वाली विमान 40 मिनट लेट से दरभंगा पंहुची। वहीं, दरभंगा से मुंबई जाने वाली विमान 1 घंटा 10 मिनट लेट से उड़ान भरी, जबकि स्पाइस जेट के दिल्ली से दरभंगा आने वाली पहली फ्लाइट 1 घंटा 14 मिनट लेट से दरभंगा पहुंची। वहीं, दरभंगा से दिल्ली के लिये 1 घंटा 23 मिनट लेट से उड़ान भरी, दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइस जेट की दूसरी विमान खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। इंडिगो की कोलकत्ता से दरभंगा आने वाली विमान 1 घंटा 36 मिनट लेट से दरभंगा पंहुची।

Advertisement
Share