Home Featured गड्‌ढे में पलटी बारातियों की बोलेरो, एक की मौत।

गड्‌ढे में पलटी बारातियों की बोलेरो, एक की मौत।

दरभंगा: रविवार की रात बारातियों की बोलेरो परबत्ता मोड़ के पास पटल गई। हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बिरौल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां शिबू साफी (49) को मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

वहीं, घायलों में राम प्रकाश पासवान (60), बबलू राम (40), उपेंद्र पासवान (65) शामिल हैं। इनकी हालत गंभीर है। तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक और घायल आसमा गांव के रहने वाले हैं।

Advertisement

बताया जा रहा कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के आसमा गांव से घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर बारात जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ था। गाड़ी 4 बार पलटी मारकर 15 फीट नीचे गड्‌ढे में गिर गई थी, लेकिन गाड़ी के मालिक ने तुरंत जेसीबी से गाड़ी को गड्‌डे से निकलवाया और घर ले गए।

Advertisement

मौके पर घनश्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। इस वजह से रात में घटना के बारे में पता नहीं चला। सोमवार को दिन में कुछ ग्रामीणों गड्‌ढे से कार निकालने का वीडियो पुलिस को दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

Advertisement

स्कॉर्पियो में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हुए। 1 की मौत हुई। 3 गंभीर रूप से घायल हुए। बाकी का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। वे लोग रात में ही घर लौट गए। बताया जा रहा कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के आसमा गांव से भुट्टा पासवान के बेटे मोहन पासवान की बारात घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव गुरुशरण पासवान के घर जा रही थी।

Advertisement

बारातियों की एक बस आगे निकल चुकी थी। पीछे से चार कार थी। जिसमें एक की मौत हो गई।

भारी थानाध्यक्ष प्रज्ञा सेल ने बताया कि घटना तो हुई थी, लेकिन घटनास्थल पर कोई भी सबूत हमलोगों नहीं मिला है। थाना में अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्रात होते कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Share