
गणेश पूजनोत्सव को लेकर 108 जगहों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।
दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जल रड्डी के द्वारा संयुक्ता आदेश में बताया गया कि गणेश पूजा 27 अगस्त से 07 सितंबर 2025 तक मनाई जाएगी। उक्त अवसर पर जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर 180 स्थलों पर दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों, संस्थाओं, असमाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कारवाई की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, दरभंगा को निर्देश दिया जाता है कि गणेश पूजा की समाप्ति तक भीड़-भाड़ वाले सड़कों पर यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति प्रात: 06.00 बजे से रात्रि के 10.00 बजे तक लगातार करते हुए सघन एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन को सुचारू रूप से संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे तथा स्वयं भी भ्रमणशील रह कर इसका अनुश्रवण करते हुए यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे।

थानान्तर्गत महत्वपूर्ण गणेश पूजा स्थलों पर वाच टावर एवं सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं अफवाह फैलाये जाने से उत्पन्न आकस्मिक भगदड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी थानाध्यक्ष पूजा स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों का सचेत करेंगे। इसके साथ हीं यह सुनिश्चित करेंगे कि पूजा स्थल के आस-पास बड़ी एवं छोटी वाहन का परिचालन एवं पार्किंग नहीं रहे। गणेश पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। गणेश चतुर्थी के अवसर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। सिविल सर्जन,दरभंगा गणेश पूजा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष/सहायक नियंत्रण कक्ष, सभी प्रमुख गणेश पूजा स्थल पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों एवं आकस्मिक उपचार एवं संसाधन की व्यवस्था पूर्व से हीं करना सुनिश्चित करेंगे।

प्रभारी अग्निशाम पदाधिकारी, दरभंगा अग्निशाम वाहन की प्रतिनियुक्ति सभी सुविधाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में करेंगे जो गणेश पूजा के समाप्ति तक रहेगा। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल (शहरी/ग्रामीण), दरभंगा अपने क्षेत्रान्तर्गत गणेश पूजा समितियों द्वारा लगाये गये विद्युत आपूर्ति की जॉच सुरक्षा के दृष्टिगत पूर्व में ही कराना सुनिश्चित करेंगे। यदि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो पूजा समितियों से समन्वय कर उसे ठीक करवाना सुनिश्चित करायेंगे।

संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष विशेष रूप से उत्तरदायी होंगे। किसी भी स्तर से बरती गयी लापरवाही गंभीर कर्त्तव्यहीनता माना जायेगा तथा उनके विरूद्ध अनुशासनिक कारवाई की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पुलिस केन्द्र, दरभंगा 27.08.2025 के पूर्वा0 से सभी प्रतिनियुक्ति स्थलों पर बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा बल को निर्देश दिया जाता है ससमय अपने कर्तव्य स्थल पर योगदान देंगे तथा गणेश चतुर्थी की समाप्ति के बाद निदेर्शानुसार अपने कर्तव्य स्थल को छोड़ेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र के विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के प्रभार में रहकर विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था संधारित करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।

