Home Featured गांधी के बाद मोदी ही भारत के सर्वश्रेष्ठ नेता: सांसद।

गांधी के बाद मोदी ही भारत के सर्वश्रेष्ठ नेता: सांसद।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के बाद भारत का सबसे बड़ा नेता बताने वाली अमेरिकी संस्थान की रिपोर्ट ने देशवासियों में गौरवान्वित भाव जगाया है। वॉशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) की अध्ययन रिपोर्ट में पीएम मोदी के नेतृत्व को वैश्विक पटल पर सराहा गया है।

Advertisement

भाजपा सांसद व लोकसभा पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने इसे विपक्ष के लिए आईना करार देते हुए कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत को राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और वैश्विक साझेदारी मिली है। उन्होंने रिपोर्ट को देशहित-केंद्रित विकास, उत्पादकता विस्तार और नई तकनीकों को बढ़ावा देने का पैमाना बताया।

डॉ. ठाकुर ने कहा, “यह न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। मोदीजी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

Share