Home Featured गामा पहलवान को कुश्ती में पराजित कर राहुल थापा ने शील्ड पर जमाया कब्जा।
Featured - मुख्य - April 13, 2025

गामा पहलवान को कुश्ती में पराजित कर राहुल थापा ने शील्ड पर जमाया कब्जा।

दरभंगा: जाले के जोगियारा में आयोजित अंतरराज्यीय दंगल कुश्ती प्रायोजित में नेपाल के नवल पारसी जिला के राहुल थापा ने शील्ड पर कब्जा कर लिया। इन्होंने उत्तर प्रदेश के झांसी के गामा पहलवान को अंतिम दंगल में पराजित किया। उन्होंने 10 पहलवानों को पराजित कर शील्ड पर कब्जा किया।

Advertisement

उन्होंने 10 वें मिनट के खेल के दूसरे दौर में दंगल कुश्ती विजयश्री का माला पहना। इस प्रतियोगिता में सीमावर्ती नेपाल राष्ट्र के पहलवानों के साथ बिहार यूपी राजस्थान एवं हरियाणा के एक दर्जन से अधिक पलवानों के टीम ने भाग लिया। दूसरे दिन के शनिवार को दंगल कुश्ती में 6 टीम एवं पहले दिन में 6 टीम कुल एक दर्जन जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया।

Advertisement

वहीं पहले दिन शनिवार को भाग लेने वाले में कानपुर के मनोज पहलवान को गाजीपुर के संजय पहलवान ने हराया। झांसी के राहुल को बिहार बक्सर के बाबर पहलवान ने हराया। जाके के जोगियारा पंचमुखी हनुमान मंदिर के पहली वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को दो दिवसीय आयोजित दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement

दंगल की शुरूआत बनारस के राणा पहलवान एवं अयोध्या के संदीप पहलवान के बीच खेला गया। इसमें राणा ने संदीप को पछाड़ा। दूसरे दौर में नेपाल के नवलपरासी क्षेत्र के राहुल थापा व झांसी के हलचल पहलवान के बीच दंगल हुआ। इसमें राहुल ने हलचल को पछाड़ा। तीसरे दौड़ में गाजीपुर के संजय पहलवान व झांसी के नरसिंह्मा पहलवान के बीच दंगल हुआ।

Advertisement

संजय ने नरसिंह्मा को पछाड़ा। चौथे दौर में बनारस के आशीष पहलवान व झांसी के मटरु पहलवान के बीच दंगल हुआ। दोनों के बीच बराबरी के बीच टाई हो गया। इस दंगल के रेफरी बक्सर निवासी साहब सिंह पहलवान थे। पंचमुखी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि युवाओं में शरीर सौष्ठव को निखारने को लेकर यह प्रतियोगिता आयोजित किया गया। समय-समय पर इस तरह का दंगल प्रतियोगिता आयोजन किया जाता रहेगा।

Share