Home Featured गिरोह का किंगपिन चढ़ा पुलिस के हत्थे, दरभंगा से नेपाल तक फैलाया था खौफ।

गिरोह का किंगपिन चढ़ा पुलिस के हत्थे, दरभंगा से नेपाल तक फैलाया था खौफ।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: पुलिस को एक बड़े आपराधिक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलामोन गांव निवासी विपिन पासवान के रूप में हुई है। वह दरभंगा जिले के कई थानाक्षेत्रों के साथ साथ मधुबनी एवं नेपाल बॉर्डर पर डकैती एवं लूटकांड के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी मधुबनी जिले के फुलपरास थानाक्षेत्र से की है।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत नेपाल बॉर्डर पर डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ सदस्य विपिन पासवान के साथ फुलपरास में छिपे हैं। सूचना के सत्यापन एवं टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने छापेमारी कर विपिन पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

एसडीपीओ ने बताया कि विपिन पासवान ने कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि वह स्थानीय के साथ साथ नेपाल के कुछ अपराधियों को बुलाकर डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। विपिन पासवान के गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी केलिए छापेमारी जारी है।

Advertisement

विपिन पासवान की गिरफ्तारी दरभंगा पुलिस केलिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है।

Advertisement
Share