Home Featured गूंगी युवती से दुष्कर्म, अधेड़ पड़ोसी गिरफ्तार।
Featured - क्राइम - मुख्य - December 17, 2025

गूंगी युवती से दुष्कर्म, अधेड़ पड़ोसी गिरफ्तार।

दरभंगा: स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर युवती के साथ पड़ोसी अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जफरुल को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी दिव्यांग पुत्री को पानी लाने भेजा था। इसी दौरान पड़ोसी जफरुल ने उसे जबरन अपने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर तक न लौटने पर मां ने पुत्री की तलाश शुरू की। एक लड़की ने बताया कि जफरुल ने उसे घर में खींच लिया है। मां के पहुंचने पर पुत्री मिली, लेकिन आरोपी भाग गया।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

Share