Home Featured गृहस्वामी को घर में बंद करके 6 लाख से अधिक समान की चोरी।

गृहस्वामी को घर में बंद करके 6 लाख से अधिक समान की चोरी।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने सुरेश साह के घर में घुसकर 6 लाख से ज्यादा के सामान की चोरी कर ली। बदमाशों ने पहले घर के तीन लोगों को कमरे में बंद किया। फिर चार कमरों का ताला तोड़कर अलमीरा और ट्रंक का लॉक तोड़ा। घर से बहू के चार भर सोने के गहने और ढाई लाख रुपए नकद ले गए। गहनों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है ।

Advertisement

घटना रात करीब एक बजे की है। घटना के समय घर में गृहस्वामी, उनका छोटा बेटा सुनील साह और बहू मौजूद थे। पत्नी और दो बेटे रामबाबू साह व अनिल साह शादी समारोह में गए थे। बदमाश पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। दो कमरों में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया।

Advertisement

इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खटपट की आवाज से सुनील की नींद खुली। बाहर निकलना चाहा तो दरवाजा बंद मिला। वह खिड़की से बाहर निकलने लगा। उसे बाहर निकलता देख बदमाश दीवार फांदकर भाग निकले। सुनील ने शोर मचाया तो सुरेश साह भी जागे। उनका कमरा भी बाहर से बंद था। सुनील ने दरवाजा खोला। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे। चौर और बगीचे की ओर बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अजय कुमार पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Share