Home Featured गृह मंत्रालय के आदेश पर दरभंगा एयरपोर्ट पर होगा मॉक ड्रिल, अलर्ट मोड में एयरफोर्स स्टेशन।

गृह मंत्रालय के आदेश पर दरभंगा एयरपोर्ट पर होगा मॉक ड्रिल, अलर्ट मोड में एयरफोर्स स्टेशन।

दरभंगा: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। दरभंगा एयरपोर्ट सहित देश के 244 एयरपोर्ट्स को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

Advertisement

गृह मंत्रालय के आदेश पर 7 मई को देश के 244 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी। इसमें दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन भी शामिल रहेगा। यह अभ्यास गांव स्तर तक किया जाएगा। इसका मकसद सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखना और मजबूत करना है।

Advertisement

गृह मंत्रालय ने 2 मई को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद 5 मई को फिर से निर्देश जारी किए गए। यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा नियम 1968 की धारा 19 के तहत कराई जा रही है।

Advertisement

ड्रिल में जिला कंट्रोलर, जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस वार्डन, वालंटियर्स, होम गार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, कॉलेज और स्कूल के छात्र शामिल होंगे। अभ्यास के जरिए सिविल डिफेंस की कार्यक्षमता और आपसी तालमेल की जांच की जाएगी। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को निर्देश भेज दिए हैं।

Advertisement
Share