
गैंगरेप कांड के दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं तो कुर्की-जब्ती।
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से गैंगरेप मामले (कमतौल थाना कांड संख्या 123/25) में फरार बड़की लाधा गांव निवासी दो नामजद अभियुक्त शंकर साह एवं विजय सहनी के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। रविवार को कांड के अनुसंधानक एवं पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर सार्वजनिक घोषणा की गई। कार्रवाई के दौरान पुअनि राहुल कुमार सहित सशस्त्र बल तैनात रहे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं। निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए अभियुक्तों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा।


