
गोदाम से हुए चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो लाख के सामान के साथ दो गिरफ्तार।
दरभंग: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर में 4 जुलाई को एक चोरी का मामला सामने आया था। सूर्य मोहन झा के गोदाम से लगभग 2 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में किया था।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी पहचान विवेकानंद भगत और मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है।

मोहम्मद अकबर से पुलिस ने 74 पीस पंखे का ब्लेड और 106 पीस एल्यूमिनियम का बॉक्स चैनल बरामद किया है। विवेकानंद भगत की दुकान से 4 किलो तांबे का तार मिला है। यह मामला 4 जुलाई को बहादुरपुर थाना में दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 334 और 303(2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।


