Home Featured गोपालगंज के 147 होमगार्ड जवानों का 120 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, सिमरी ग्राउंड में भव्य पासिंग परेड।

गोपालगंज के 147 होमगार्ड जवानों का 120 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, सिमरी ग्राउंड में भव्य पासिंग परेड।

दरभंगा: बिहार सरकार के 15 हजार होमगार्ड बहाली अभियान के तहत गोपालगंज के चयनित 147 जवानों ने 120 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। सोमवार को सिमरी ग्राउंड में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।

Advertisement

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने परेड का निरीक्षण किया। जिला होमगार्ड समादेष्टा मो फैज आलम ने अतिथियों का स्वागत किया। जवानों की अनुशासित ड्रिल व शारीरिक क्षमता पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले जवानों को पुरस्कृत भी किया गया।

Advertisement

प्रशिक्षण में मॉडर्न हथियार संचालन, कानून ज्ञान, दंगा-भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन व फील्ड तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कमांडो शैली की विशेष टुकड़ी भी तैयार की गई।डीएम कौशल कुमार ने कहा कि 2025 में भर्ती 15 हजार होमगार्ड में इन 147 का दरभंगा में प्रशिक्षण हुआ। अब वे गोपालगंज में उत्कृष्ट सेवा देंगे। एसएसपी रेड्डी ने मेहनत की सराहना की और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जानकारी पर जोर दिया।समादेष्टा फैज आलम ने बताया कि डीजी शोभा आहोतकर के मार्गदर्शन में आर्मी प्रशिक्षित सूबेदारों ने ट्रेनिंग दी। कानून, आपदा योजना व कमांडो प्रशिक्षण पर फोकस रहा।

Advertisement
Share