
ग्राहक पंचायत ने दरभंगा जंक्शन पर चलाया जागरण अभियान, यात्रियों को दी अधिकारों की जानकारी।
दरभंगा: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा दरभंगा रेलवे जंक्शन परिसर में ग्राहक जागरण पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व संगठन के जिला सचिव अजीत कुमार ने किया।इस दौरान पंचायत के सदस्यों ने विभिन्न प्लेटफार्मों पर घूमकर रेल यात्रियों को उनकी सुविधाओं और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि किसी भी उत्पाद की खरीदारी के समय उसका बिल अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी समस्या की स्थिति में उचित कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर पुखराज मीणा, रेल थाना अध्यक्ष किंग कुन्दन, एसआई नंदनी कुमारी, सफाई निरीक्षक एवं खानपान प्रभारी संतोष पोद्दार ने यात्रियों के बीच जागरूकता संदेश दिया और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी।ग्राहक पंचायत की टीम ने यात्रियों के बीच जागरूकता पर्चे भी वितरित किए। इस अवसर पर प्रांत सचिव जवाहर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साह भानु, हीराकांत झा, प्रतिमा देवी, विष्णु ठाकुर, चंद्रमोहन सिंह, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

