
घर के सामने नशा करने से मना करने पर नशेड़ियों ने पत्रकार पर किया जानलेना हमला।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: दरभंगा शहर में इन दिनों नशेड़ियों का उत्पात लगातार बढ़ता ज रहा है। वे आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामले में शुक्रवार की देर शाम एक पत्रकार नशेड़ियों के हमले का शिकार होकर घायल हो गए। किसी तरह उनकी जान बच सकी।

इस संबंध में पीड़ित वॉयस ऑफ दरभंगा के पत्रकार मो0 इख़्तेयार उर्फ लालबाबू अंसारी ने बताया कि उनका घर लहेरियासराय थानाक्षेत्र के करमगंज मुहल्ले में हैं। उनके मुहल्ले से ही सटे अब्दुल्लागंज में उनकी बहन का मकान है। शुक्रवार की शाम वे जब अपनी बहन के घर गए तो देखा कि कुछ युवक सड़क पर खड़े थे और बगल के एक खुले मकान में नशे का सेवन कर रहे थे। पारिवारिक मुहल्ला होने के कारण उन्होंने उन युवकों से वहां से चल जाने का अनुरोध किया।

इससे आक्रोशित होकर युसुफगंज निवासी मो0 जब्बार कुरैशी के पुत्र मो0 सत्तार कुरैशी ने अपने चार पांच साथियों के साथ मिलकर उनपर लाठी डंडे एवं ईंट पत्थर से हमला कर दिया। साथ ही ब्लेड मारकर हत्या का भी प्रयास किया। परंतु तबतक स्थानीय लोग जुट गए और नशेड़ी भाग गए। स्थानीय लोगो ने घायल पत्रकार को डीएमसीएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।

इस हमले में शरीर पर कई जगह चोट आई। साथ ही उनका दाहिना आंख भी चोटिल हो गया। डीएमसीएच में इलाज कराने के उपरांत उन्होंने लहेरियासराय थाना पहुंच कर आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस कारवाई में जुट गई है।

