Home Featured घर में घुसकर दबंगों ने पिता पुत्र को पीटा, डीएमसीएच में भर्ती।

घर में घुसकर दबंगों ने पिता पुत्र को पीटा, डीएमसीएच में भर्ती।

दरभंगा: महथवार गांव में शुक्रवार सुबह पांच दबंगों ने एक घर में घुसकर हमला किया। पीड़ित सतीश चन्द्र झा के बेटे सुजीत कुमार ने थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि कुछ महीने पहले दिलखुश झा ने उससे मोटरसाइकिल ली थी।

Advertisement

दो महीने तक नहीं लौटाई। बाइक मांगने वह दिलखुश के घर गया। वहां दिलखुश ने अपने परिवार के साथ मिलकर उससे मोबाइल छीना और मारपीट की। शुक्रवार सुबह दिलखुश झा, अजय झा, बिक्की झा और दो अन्य लोग हथियार और लाठी-डंडे लेकर सतीश चन्द्र झा के घर में घुसे। सतीश से मारपीट की।

Advertisement

विरोध करने पर सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए बेटे सुजीत को भी पीटा। घर से एक लाख रुपये नकद, जेवर और मोबाइल लेकर भाग गए। घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों ने सीएचसी घनश्यामपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट को लेकर आवेदन दिया है।

Advertisement
Share