
चौर में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: रविवार को दरभंगा जिले के पतोर थानाक्षेत्र अंतर्गत ऊष्मा – भरतपुर के सूरा चौर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ो लोग उक्त चौर में जमा हो गए। पुलिस ने भी पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया। स्थानीय लोग कहीं अन्यत्र हत्या कर लाश को गड्ढे में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक महिला धान की कमैनी केलिए गयी थी। तभी उसकी नजर चौर में पानी से भरे जेसीबी से बने गड्ढे में तैरती लाश पर पड़ी। महिला के शोर मचाते ही आसपास के लोग इक्कठा हो गए। इसकी सूचना स्थानीय पतोर थाना को दी गयी। थाना की पुलिस ने पहुंचकर लाश को गड्ढे निकलवाया। तबतक यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैली और आसपास के गांव के सैकड़ों लोग इक्कठे हो गए। पर कोई लाश को पहचान नहीं सका।

स्थानीय लोगो ने कहीं अन्यत्र हत्या कर लाश को चौर में फेंके जाने की आशंका जतायी। लोगो का कहना था कि थानाक्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो रहा है। इसलिए थानाक्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।


