Home Featured छह टुकड़ो में मिला स्वर्ण व्यवसायी का शव, आक्रोशित लोगों ने 5 घण्टे तक रखा एनएच जाम।

छह टुकड़ो में मिला स्वर्ण व्यवसायी का शव, आक्रोशित लोगों ने 5 घण्टे तक रखा एनएच जाम।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर बुधवार की शाम एक स्वर्ण व्यवसायी की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हसन चक स्थित गणेश मंदिर चौक निवासी वासुदेव प्रसाद गुप्ता के पुत्र मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। का शव छह टुकड़ों में मिला है।

सदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इसे हिट एंड रन का केस बताया, जिसके बाद लोगी का आक्रोश भड़ल गया और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। इसके बाद हत्या को सड़क दुर्घटना में तब्दील करने की मंशा से शव को सड़क पर ठिकाना लगा दिया गया है। शव के आस-पास रक्तश्राव का कोई निशान नहीं पाया गया है।

परिजनों के अनुसार मनीष के गले से सोने की चेन और हाथ से चार-पांच अंगूठी भी गायब है। मनीष का दरभंगा टावर स्थित गंगा मार्केट में आभूषण की दुकान है। परिजनों के अनुसार मनीष दोपहर के तीन बजे परसाद खाने के लिए घर गया, जहां किसी का फोन आया और अचानक मोबाइल छोड़कर घर से बाहर निकल गया।

Advertisement

इसके एक घंटे के बाद जानकारी मिली कि फोरलेन पर उसका शव मिला है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। लोगों के पहुंचने पर घटना को पुलिस की ओर से हिट रन बताया गया। पुलिस की बात लोग भड़क गए और सड़क जाम कर वरीय अधिकारियों को बुलाने और सही जांच की मांग पर अड़ गए।

लोगों का कहना था कि यह हत्या है। पुलिस अनुसंधान की जगह मामले को रफा-दफा करने में जुटी है। मनीष कभी अपने घर और दुकान से पैदल नहीं निकला, ऐसी स्थिति में छह किमी दूर यह कैसे पहुंचा, घटना स्थल पर रक्तश्राव का कोई निशान नहीं है।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार और एसडीपीओ राजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की बात सुनने के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी, जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इसके बाद जाकर लोग जाम हटाने को राजी हुए। करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिसे बारी-बारी से पास कराया गया।

Share