जमीनी विवाद में पतोर पुलिस की कारवाई का माले ने किया विरोध।

दरभंगा : जमीनी विवाद में शुक्रवार को गए पतोर सहायक थानाध्यक्ष के साथ घटित घटना में दो होमगार्ड जवान के घायल होने और राईफल छीनने के प्रयास के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था जिसके विरोध में आज माले कार्यकर्ताओं ने थाना पर जाकर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया। माले नेता हरि पासवान, नागेन्द्र राय और अभिषेक कुमार ने पुलिस ज्यादती का विरोध करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के रिहाई की मांग की। पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटना की जांच कर रहे है और उसके बाद ही कुछ निष्कर्ष सामने आएगा।

