Home Featured जमीनी विवाद में युवक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

जमीनी विवाद में युवक की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 31 के भिगो में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जमालपुर निवासी राजू साहनी के 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।

Advertisement

बताया जाता है कि रास्ते को लेकर अपने प्रतिद्वंदी से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से गुरुवार को देर शाम रोहित के गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया। चिकित्सकों के द्वारा युवक का उपचार शुरू किया गया. इसी बीच 10 मिनट के बाद उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच मातम पसर गया। देर रात अस्पताल परिसर में परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमकीन हो गया

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने पर लहेरियासराय की पुलिस डीएमसीएच पहुंची। मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

Share