Home Featured जमीनी विवाद में बहनोई ने साले पर किया रॉड से हमला, डीएमसीएच में भर्ती।

जमीनी विवाद में बहनोई ने साले पर किया रॉड से हमला, डीएमसीएच में भर्ती।

दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र के गेहूमी कोठिया गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। जख्मी की पहचान स्व. उमाशंकर मंडल के पुत्र राम बाबू मंडल के रूप में की गई है।

Advertisement

जख्मी युवक ने अपने बहनोई, बहन और उनके बच्चों पर उस पर लोहे के रॉड से हमला कर बुरी तरह जख्मी करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

युवक ने बताया कि उसके बहनोई, बहन और भांजा- भांजा उसके साथ ही रहते हैं। पिता की मौत के बाद वे अपना हिस्सा देने के लिए बराबर दबाव बना रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति बिना बटवारा करना संभव नहीं है। उसने बताया कि मंगलवार की देर शाम वे लोग मकान में से हिस्सा देने का दबाव बना रहे थे। इसी दौरान नोक झोंक होने पर बहन और भांजा- भांजी ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसके बहनोई ने उसके सर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया। युवक ने बताया कि शिकायत लेकर वह थाना गया था। उसे पहले इलाज कराने की सलाह दी गई।

Advertisement
Share