Home Featured जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन।
Featured - मुख्य - September 2, 2025

जलजमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत में जलजमाव की समस्या ने ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। गांव की मुख्य सड़क पर महीनों से जमा पानी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार से शुरू हुआ धरना मंगलवार को आमरण अनशन में बदल गया।

Advertisement

आंदोलन स्थल पर महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और स्कूली बच्चे तक मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश में भी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया।

Advertisement

एमएसयू के जिलाध्यक्ष नीरज क्रांतिकारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था और सड़क की मरम्मत होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशनकारियों की सेहत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम मौके पर तैनात है।

Advertisement

अब तक कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचा है। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अनशनकारियों को नुकसान हुआ तो जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। आंदोलन स्थल पर राहुल पासवान, अविनाश पासवान, शंभू पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Share