
जलाशयों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने केलिए आगे आये शहर के युवा।
दरभंगा: सोमवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में शहर में स्थित जलाशयों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर शहर के युवाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार झा ने किया।

अभिषेक झा ने बताया कि खासकर विश्वविद्यालय के पास के तालाबों की ओर जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन और नगर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है। इनके संरक्षण के लिए किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सरकार द्वारा कोई उपक्रम नहीं स्थापित करने के कारण अन्य जलस्रोतों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ऐसी स्थिति में इन जलाशयों के संरक्षण के लिए नवयुवकों ने जन जागरूकता अभियान चलाया।

इस अभियान में मींस दरभंगा के संयोजक जितेंद्र मिश्रा स्वत संज्ञान लेकर अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आगे आए। उन्होंने नवयुवकों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी प्रकार की मदद के लिए आश्वस्त भी किया। नवयुवकों के अभियान का नेतृत्व अभिषेक कुमार झा ने किया।

