Home Featured जातीय जनगणना केंद्र सरकार की ऐतिहासिक पहल : सांसद।
Featured - मुख्य - May 3, 2025

जातीय जनगणना केंद्र सरकार की ऐतिहासिक पहल : सांसद।

दरभंगा: भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का जातीय जनगणना कराने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। इस जनगणना में देश में रह रहे 215 से अधिक जाति तथा उपजातियों के आर्थिक शैक्षणिक तथा सामाजिक मानकों की गणना की जाएगी तथा यह भारतीय सामाजिक व्यवस्था में व्यापक सामाजिक अध्ययन का श्रोत बनेगा।

Advertisement

सांसद ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में नीतिगत बदलाव के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि जब तक हमें यह पता नहीं चलेगा कि किस वर्ग की क्या स्थिति है तब तक उस वर्ग के उत्थान के लिए समुचित नीति बनाना अप्रासंगिक ही साबित होगा।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्र सरकार के इस पहल को भारतीय समाज में राजनितिक चेतना के लिए ऐतिहासिक बदलाव की शुरूआत बताते हुए कहा कि 94 साल के बाद इस तरह की गणना का का निर्णय मोदी सरकार के शासन में संवेदनशीलता का ज्वलंत उदाहरण है।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर जातीय जनगणना पर कांग्रेस राजद सहित अन्य विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज तक इस तरह की पहल का सदैव विरोध ही किया है, जबकि राजद के शासन में लालू प्रसाद तथा राबड़ी देवी के मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार में एक दबंग और सामंती जाति के द्वारा जिस तरह से दलित महादलित पिछड़े अति पिछड़े एवं वंचित समाज का शोषण किया है वह जगजाहिर है।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार को समाज के हर तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पहले ही गरीब सवर्णों के लिए दस प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान कर सामान्य वर्ग के गरीब किंतु मेधावी छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है, जबकि शोषित, वंचित, दलित, महादलित, पिछड़े तथा अति पिछड़े वर्गों के लिए यह निर्णय उनके समाज के मुख्य धारा में स्थापित होने का कारण बनेगा।

Share