Home Featured जिलाधिकारी के जनता दरबार में 55 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।
Featured - मुख्य - December 20, 2024

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 55 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।

दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को बड़े धैर्य के साथ सुना और शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों का निष्पादन करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं।

Advertisement

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 55 से अधिक मामलों की सुनवाई की और और 04 मामलों का आॅन द स्पॉट भी निष्पादन किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।

Advertisement

जनता दरबार में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, सामाज कल्याण विभाग, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग,कृषि विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य विभाग आदि के मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही अन्य मामलों को शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से भी निर्देश दिए।

Advertisement

इस अवसर अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता स्थापना अमृता कुमारी, पूजा कुमारी आईटी सहायक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Share