Home Featured जिला जज का मंडल कारा निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश।
Featured - क्राइम - मुख्य - September 25, 2025

जिला जज का मंडल कारा निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश।

दरभंगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र ने गुरुवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी भी मौजूद रहीं।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल की विधि-व्यवस्थाओं, बंदियों के रहन-सहन और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कारा व्यवस्थाओं को माननीय पटना उच्च न्यायालय एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।सचिव आरती कुमारी ने भी जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैदियों से मिलने वाले भोजन, चिकित्सा सुविधाओं, शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी ली।

Advertisement

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम ने कहा कि प्रत्येक बंदी को अपने परिवार से मिलने का अधिकार है। यदि किसी बंदी से परिजन मिलने नहीं आते हैं, तो उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मदद लेनी चाहिए। सचिव ने नि:शुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता पर भी जानकारी दी और कहा कि यदि बंदियों को कोई समस्या हो, तो वे जेल लीगल ऐड क्लिनिक में प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता अथवा पीएलवी को सूचित करें।

Advertisement

विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।इस मौके पर लीगल एड डिफेंस की असिस्टेंट अंकुर प्रिया, उपाधीक्षक श्रीमननारायण हिमांशु, सहायक अधीक्षक नंदू चौधरी और अमित कुमार झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share