Home मुख्य जिला पार्षदों की हुई औपचारिक बैठक।
मुख्य - July 30, 2016

जिला पार्षदों की हुई औपचारिक बैठक।

IMG-20160730-WA0004
दरभंगा: जिले के नव निर्वाचित जिला पार्षदों की जिला परिषद कार्यालय में शनिवार के दिन औपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई पार्षद एवं पदाधिकारी भाग लिए। मीडिया को जानकारी देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि जिला पार्षद की पहली बैठक 2,अगस्त को आयोजित की जायेगी। जिले में कुल 24 महिला पार्षद हैं और कार्यालय में उनके लिए कोई शौचालय की व्यवस्था एवं पानी की व्यवस्था नहीं है। इसे लेकर महिला पार्षदों में काफी नाराजगी दिखी एवं बैठक में आने से कतराते दिखे।अगली बैठक से पूर्व जिला प्रशासन को इन समस्याओं की सूचना दे दी गयी है। यदि समस्याओं को जल्द दूर नही किया गया तो  विकास के कार्य में बाधा हो केलिए जिला प्रशासन को जिम्मेवार माना जाएगा।जिला पार्षदों की पहली  बैठक जिला परिषद सभा भवन में होगी जिसमें बैठक में पहले नवनिर्वाचित पार्षदों से परिचय एवं शिक्षा स्वास्थ्य कल्याण प्रोग्राम बिजली कृषि मत्स्य कार्यों की समीक्षा की जाएगी। परिषद के स्थाई समिति के गठन पर  भी  विचार विमर्श होगा।

Share

Leave a Reply