Home Featured जिला शांति समिति सदस्य पर धारदार हथियार से हमला, बाइक छोड़ फरार हुए बदमाश।

जिला शांति समिति सदस्य पर धारदार हथियार से हमला, बाइक छोड़ फरार हुए बदमाश।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किलाघाट स्थित मीर मंजन मुहल्ले में शनिवार को बदमाशों ने जिला शांति समिति सदस्य नसीम अख्तर उर्फ दुलारे (वार्ड-24 निवासी) पर दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है। गंभीर रूप से घायल नसीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकान में घुसकर चेहरा-माथा चीर दिया
नसीम अपनी दुकान पर दोस्त के साथ बैठे थे, तभी कुछ युवक आए। इनमें से एक अचानक दुकान में घुसा और तेज धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेहरा, आंख व माथे पर गहरे जख्म आए। पीड़ित ने आत्मरक्षा में विरोध किया, तो हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए।

Advertisement

नशा कारोबार के खिलाफ आवाज का बदला: पीड़ित

नसीम ने आरोप लगाया कि नशेड़ियों ने ही हमला कराया, क्योंकि वे लगातार नशा कारोबार व असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जागरूकता फैला रहे थे। उन्होंने पुलिस गश्ती, खासकर 112 वाहनों की नियमित मौजूदगी की मांग की। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

पुलिस ने बाइक जब्त की, प्राथमिकी का इंतजार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Share