Home Featured जीवेश कुमार ने VB-G RAM G अधिनियम की दी जानकारी, विपक्ष पर साधा निशाना।
Featured - मुख्य - January 10, 2026

जीवेश कुमार ने VB-G RAM G अधिनियम की दी जानकारी, विपक्ष पर साधा निशाना।

दरभंगा: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवेश कुमार ने शनिवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर “विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम, 2025 (VB-G RAM G)” के प्रावधानों, उद्देश्यों व प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।125 दिनों की रोजगार गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगा बल

विधायक ने इसे ग्रामीण रोजगार नीति में ऐतिहासिक परिवर्तन बताते हुए कहा कि अब ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 100 के बजाय 125 दिनों की कानूनी मजदूरी रोजगार गारंटी मिलेगी। इससे गरीब, श्रमिक व वंचित वर्गों की आय सुरक्षा व सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने इसे विकसित भारत@2047 विजन की दिशा में ठोस कदम करार दिया। अधिनियम रोजगार के साथ टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण पर केंद्रित है, जिसमें जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संरचनाएं व आपदा प्रबंधन कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement

जीवेश कुमार ने ग्राम सभा व पंचायतों को योजना निर्माण की शक्ति सौंपे जाने पर जोर दिया। योजनाएं बॉटम-अप अप्रोच से तैयार होंगी और राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म व पीएम गति शक्ति से जुड़ेंगी, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।

Advertisement

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अधिनियम मजदूर अधिकारों को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। भ्रम फैलाने वालों को सच्चाई से अवगत कराने की जरूरत है।अंत में विधायक ने कहा कि यह अधिनियम बिहार सहित देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, अवसंरचना व समावेशी विकास को नई गति देगा, जिससे विकसित भारत की यात्रा मजबूत होगी।

Share