
‘जी राम जी’ नाम से मनरेगा में मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक: सांसद।
दरभंगा: भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने मनरेगा कानून का नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने को मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने इसे केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कारों, पहचान और विरासत की वापसी करार दिया।

लोकसभा में पारित बिल को एनडीए का मास्टर स्ट्रोक बताते हुए सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में रोजगार के साथ आत्मसम्मान वाला नया भारत बन रहा है। पूर्व प्रावधानों में ढांचागत सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि पहले 100 दिनों का 245 रुपये प्रतिदिन का रोजगार था, अब इसे 125 दिनों का 312 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है।
डॉ. ठाकुर ने इसे ग्रामीण श्रमिकों के विकास का सकारात्मक कदम माना, जो उनकी आय वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस सहित विपक्ष के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि 2006 का कानून समय के साथ बदलना जरूरी था।


