Home Featured जॉब कैम्प: 12वीं पास के लिए 100 पद, ₹12,000 वेतन और सुविधाएँ।
Featured - मुख्य - August 29, 2025

जॉब कैम्प: 12वीं पास के लिए 100 पद, ₹12,000 वेतन और सुविधाएँ।

दरभंगा: श्रम संसाधन विभाग की ओर से बिहार सरकार पटना के देखरेख में आज जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय (रामनगर आई.टी.आई. के पास) स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

Advertisement

इस जॉब कैम्प में Midland Microfin Ltd. की ओर से फील्ड ऑफिसर के 100 पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके लिए 12वीं उत्तीर्ण महिला व पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पुरुष अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 29 साल निर्धारित की गई है।

Advertisement

कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 मासिक वेतन के साथ-साथ मुफ्त आवास, पी.एफ., ई.एस.आई., इंसेंटिव और फ्यूल खर्च की सुविधा दी जाएगी। नियुक्ति के बाद चयनित उम्मीदवारों की तैनाती दरभंगा में ही की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन और वैध चालक लाइसेंस होना जरुरी है।

Advertisement

नियोजनालय ने बताया कि इस जॉब कैम्प में भाग लेना पूरी तरह से निशुल्क है, लेकिन इच्छुक अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन होना जरूरी है। उम्मीदवार भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर या सीधे नियोजनालय कार्यालय आकर निबंधन करा सकते हैं।

Advertisement

जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो 5 व अन्य जरूरी प्रमाणपत्र की छायाप्रति साथ लानी होगी।

Share