Home Featured ज्वेलरी व्यापारी के घर डकैती: बंधक बनाकर लूटा सोना-चांदी, और नकदी।

ज्वेलरी व्यापारी के घर डकैती: बंधक बनाकर लूटा सोना-चांदी, और नकदी।

दरभंगा: बहेड़ी बाजार में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने श्रीराम ज्वेलरी के मालिक राम कुमार के घर पर धावा बोल दिया। छत के रास्ते घर में घुसपैठ करने वाले लुटेरों ने राम कुमार के भाई ध्रुव कुमार को बंधक बना लिया। उन्होंने ध्रुव के हाथ-पैर बांध दिए और बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और एक बाइक लूटकर फरार हो गए।

Advertisement

रविवार को दरभंगा के लहेरियासराय क्षेत्र से लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। पीड़ित राम कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता बाइक की बरामदगी और छापेमारी में व्यस्त हैं, इसलिए अब तक औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकी है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने पुष्टि की कि लहेरियासराय थाना के पास रैक पॉइंट के निकट से यह बाइक जब्त की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Advertisement

Share