Home Featured झूलेलाल महोत्सव में भक्तिमय प्रभात फेरी।
Featured - मुख्य - August 21, 2025

झूलेलाल महोत्सव में भक्तिमय प्रभात फेरी।

दरभंगा: पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वधान में सिंधी समाज की धार्मिक आस्था को दर्शाती प्रभात फेरी आज दूसरे दिन कटहलबाड़ी, भंडार चौक स्थित झूलेलाल मंदिर से निकलकर सिंधी टोला डेनबी रोड, राजकुमारगंज, वी-मारट, मिर्जापुर चौक, मलेक्ष्यमर्दिनी मंदिर, आयकर चौक, श्यामा मंदिर होते हुए झूलेलाल मंदिर में समाप्त हुई।

Advertisement

प्रभात फेरी के दौरान सिंधी समाज के लोग भगवान झूलेलाल के मधुर भजनों के साथ झूमते और नाचते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। सिंधी पंचायत के मुखिया जगत लाल ने प्रभात फेरी के दौरान मिर्जापुर चौक पर अपने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभात फेरी सिंधी समाज की एकता और धार्मिक आस्था को दर्शाती है। वहीं

Advertisement

राजकुमार मारीवाला ने कहा कि प्रभात फेरी सिंधी समाज की सांस्कृतिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज के लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर सिंधी समाज के सिद्धूमल बजाज, विजय कुमार जुमनानी, राजकुमार आठवाणी, अशोक लखमाणि, विजय सिंह, सोनू कृपलानी, नवीन लखमाणि, मुकेश गंगवानी, जय किशन लाल, महेश,आठवाणी, विमलराजा, राजकुमारी मारीवाला, निकिता, मधु लखमाणि, मीना अठवाणी समेत बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला शामिल थे।

Advertisement

Share