Home Featured टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, चार की हालत गंभीर।
Featured - मुख्य - May 2, 2025

टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, चार की हालत गंभीर।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में अहले सुबह सड़क हादसा हुआ। लगमा चौक के पास ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए सीएचसी घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रैफर कर दिया है।

Advertisement

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना एसएच-88 कमरा गाछी के पास घटित हुई है। राजस्थान से लौट रहे परिवार के लोग ऑटो रिजर्व कर सकरी से अपने गांव लगमा जा रहे थे। राजस्थान से ये सभी बस से सकरी पहुंचे थे।

Advertisement

लगमा चौक के पास ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में सवार विकलांग टुनाई राम (51) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मृतक की पत्नी विमली देवी (45), नीतीश राम (25), माला देवी (23), महक कुमारी (3) शामिल हैं। माला देवी छह महीने की गर्भवती हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

Advertisement

सभी लोग राजस्थान के कामकर से अपने गांव लगमा लौट रहे थे। सकरी तक बस से आए थे। वहां से ऑटो रिजर्व कर गांव जा रहे थे। गांव से महज दो किलोमीटर पहले हादसा हो गया। मौके से ऑटो चालक फरार हो गया है। मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

Advertisement

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक के दामाद शिवकुमार ने बताया कि सभी लोग राजस्थान से लौट रहे थे। सकरी से ऑटो रिजर्व कर लगमा गांव जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और घायलों का बेहतर इलाज कराने की मांग की है।

Share