Home Featured ट्रक के रौंदने से छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर।

ट्रक के रौंदने से छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद गांव निवासी कन्हैया प्रसाद सिंह की 18 वर्षीय बेटी शिल्पी कुमारी अपने चचेरे भाई अनुपम सिंह गोलू के साथ सोमवार को स्नातक का एग्जाम देने बहेड़ा अपने गांव पुनहद से जा रही थी। दोनों बुलेट बाइक पर थे।

Advertisement

इसी दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के पास कुहासा ज्यादा था। अलीनगर से एक ट्रक आ रहा था, जो रौंदते हुए बेनीपुर की ओर निकल गया।

Advertisement

पीछे से गांव के ही बाइक सवार केशव कुमार आ रहे थे, जब उनकी नजर घायलों पर पड़ी तो उन्होंने जानकारी अपने ग्रामीणों को दी। जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे छात्रा ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने छात्रा के शव को गांव पुनहद ले गए। घायल अनुपम सिंह गोलू को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisement
Share