Home मुख्य ट्रांसफार्मर लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी।
मुख्य - July 28, 2016

ट्रांसफार्मर लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी।

 IMG-20160728-WA0001

दरभंगा: मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र के सीसोना निवासी सीताराम पासमान के पुत्र गोविंद पासवान एवं दया राम पासवान के 21 वर्षीय पुत्र जगदीश पासमान रोड दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता है दोनों युवक अपने घर सिसौना से दरभंगा मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के सारा मोहनपुर डायवर्शन के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर जिसके ऊपर ट्रांसफार्मर लगा था, ठोकर मार कर भाग गया। दोनों मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गए जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जाती है। दोनों का इलाज अभी डीएमसीएच में चल रहा है। बेता ओपी पुलिस बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share

Leave a Reply