Home मुख्य ट्राफिक पुलिस पर ऑटो चालक को पीट कर घायल करने का आरोप,मामला दर्ज।
मुख्य - July 27, 2016

ट्राफिक पुलिस पर ऑटो चालक को पीट कर घायल करने का आरोप,मामला दर्ज।

received_1786476651598244

दरभंगा: बेता ओपी थाना क्षेत्र के बेता चौक महावीर मंदिर के पास स्व0 अब्दुल हबीब के 30 वर्षीय पुत्र पीर मोहम्मद ने ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया। पीड़ित ऑटो चालक के मुताबिक दरभंगा बस स्टेंड से सवारी लेकर आ रहा था और उसे उतार रहा था। इतने में ट्राफिक पुलिस से तू तू- मैं मैं हो गयी और सिपाही ने उसे पीटा जिससे उसके नाक से खून निकल गया और उसे स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में भर्ती करवाया। ट्रैफिक इंचार्ज कृष्णा प्रसाद मौके पर पहुँच कर ऑटो ड्राइवर से मिले और मामला बेंता ओपी में दर्ज हुआ। उधर कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बेंता चौक भीड़ भाड़ वाला इलाका है और गलत जगह सवारी उतारने और ऑटो वालो की मनमानी से जाम लग जाता है। ऐसा ही आज भी हुआ था जिसे वहाँ मौजूद ट्रैफिक ने मना किया तो ऑटो ड्राइवर भिड़ गया और पुलिस वाले के साथ ड्राइवर ने ही धक्का मुक्की शुरू कर दी। सिपाही ने आत्मरक्षा में जवाबी करवाई की जिससे ड्राइवर को चोट लगी।

Share

Leave a Reply