Home Featured ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा: अंतरजिला चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर व कार बरामद।

ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा: अंतरजिला चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर व कार बरामद।

दरभंगा: सदर थाना पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी गए दो ट्रैक्टर, एक कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई 14-15 जुलाई की मध्यरात्रि को गौसाघाट क्षेत्र स्थित “जय माता दी” दुकान से चोरी हुए एक आईसर ट्रैक्टर मामले में की गई है।

Advertisement

इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 238/25, दिनांक 15.07.2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस को मानवीय सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर मिली सफलता के तहत तीन अंतरजिला चोरों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

अनुसंधान के क्रम में यह भी उजागर हुआ कि कमतौल थाना क्षेत्र से चोरी हुआ एक महिन्द्रा ट्रैक्टर भी इसी गिरोह द्वारा चुराया गया था, जिसकी बरामदगी कमतौल थाना कांड संख्या 131/25, दिनांक 27.06.2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतू खतवे, पिता ननटुन खतवे, ग्राम शाहपुर, थाना बेनीपट्टी, जिला मधुबनी; नैयर इमाम उर्फ नेता जी, उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय मुजफ्फर इमाम, ग्राम बालासाथ, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी; तथा रामप्रवेश महतो, पिता गीता महतो, ग्राम कुशौल नगर, थाना सिंघौल, जिला बेगूसराय के रूप में की गई है।

Advertisement

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल से चोरी किए गए एक आईसर ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 07 VC 4352) डाला सहित, एक महिन्द्रा ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 32 GA 6104), एक आल्टो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06 BD 0248) तथा चार मोबाइल फोन—ओपो, सैमसंग, मोटोरोला और रियलमी कंपनी के—बरामद किए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह विभिन्न जिलों में ट्रैक्टर चोरी कर उन्हें बेचने की योजना में सक्रिय था। गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Share