Home Featured डांसर से छेड़खानी करना तीन युवकों को पड़ा भारी, युवती ने चाकू मारकर निकाल दी आंत।

डांसर से छेड़खानी करना तीन युवकों को पड़ा भारी, युवती ने चाकू मारकर निकाल दी आंत।

दरभंगा: महिला डांसर से तीन युवकों ने छेड़खानी की। बचाव में डांसर ने चाकू से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। इस घटना में डांसर समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज डीएमसीएच में किया जा रहा हैं।

Advertisement

महिला डांसर के हमले में एक युवक की आंत बाहर आ गई। डॉक्टरों ने तीन घंटे तक ऑपरेशन कर आंत को अंदर किया। अभी भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला डांसर की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

घटना बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट की है। शुक्रवार की सुबह महिला डांसर पोखराम गांव में जेनऊ संस्कार में प्रोग्राम करके ऑटो से लौट रही थी। शिवनगर घाट चौक पर कुछ युवकों ने ऑटो को रुकवा दिया।

Advertisement

इनमें से एक लड़के ने महिला डांसर का बाल पकड़कर नीचे खींच लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान सभी युवक उससे छेड़खानी भी कर रहे थे। इसके बाद डांसर ने आत्मरक्षा में चाकू निकाल लिया और तीनों युवक पर वार कर दिया।

Advertisement

चाकू लगने से शिवम सिंह की आंत बाहर आ गई। वहीं शिवम मिश्रा और सत्यम मिश्रा घायल हो गए। तीनों को डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डांसर को भी युवकों ने पीट दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे भी डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

प्रेम ने बताया कि ‘प्रोग्राम से लौटने के दौरान युवकों का एनाउंसर से किसी पुराने विवाद को लेकर विवाद हुआ। विवाद का कारण नहीं पता है। विवाद के दौरान डांसर ने कहा कि हम लोगों को नींद लग रही है, लेट भी हो रहा है। घर जाना है तो उन लोगों ने गाली दे दी।

इस दौरान मेरी पत्नी ने भी गाली दे दी, तो बाल पकड़ कर युवकों ने उसे ऑटो से बाहर खींच लिया और रोड पर पटक कर मारपीट करने लगे। युवक छेड़खानी भी कर रहे थे। इसके बाद मेरी पत्नी ने आत्मरक्षा में चाकू से युवकों पर हमला कर दिया।

बिरौल प्रभारी एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने भी बताया कि अब तक मामला संज्ञान में नहीं आया है।

Share