Home Featured डिप्टी मेयर के बयान पर बवाल, निगम कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा।
Featured - मुख्य - May 31, 2025

डिप्टी मेयर के बयान पर बवाल, निगम कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की उप मेयर नाज़िया हसन द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर दिए गए एक विवादित बयान के बाद शनिवार को नगर निगम परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और विभिन्न हिन्दू संगठनों ने नाज़िया हसन के इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नाज़िया हसन ने सोशल मीडिया पर आरएसएस की तुलना पाकिस्तान से करते हुए लिखा, ‘हमलोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते हैं जितनी आरएसएस से, क्योंकि दोनों 2 नेशन के एक थ्योरी है.’ उनके इस बयान के बाद से ही राजनीतिक गलियारों और सामाजिक संगठनों में तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई थी.

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में नगर निगम परिसर में इकट्ठा होकर नाज़िया हसन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पहले नगर निगम परिसर में नाज़िया हसन का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद आक्रोशित भीड़ उप मेयर के कार्यालय की ओर बढ़ी और हंगामा शुरू कर दिया।

Advertisement

हंगामे को देखते हुए नाज़िया हसन ने अपने कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. लेकिन इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया। आक्रोशित भीड़ ने उप मेयर के कार्यालय के दरवाजे पर धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी नाज़िया हसन से तुरंत माफी मांगने की मांग कर रहे थे।

Advertisement

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। उनका कहना था कि नाज़िया हसन का बयान देशद्रोही है और उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Advertisement

मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार एवं डीसीएलआर ने प्रदर्शनकारियों के महिला प्रतिनिधिमंडल से डिप्टी मेयर की वार्ता करवाई। डिप्टी मेयर नाजिया हसन अपना पोस्ट डिलीट करने और खेद प्रकट करने पर तैयार हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ।

वहीं मीडिया से बात करते हुए डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार है और उन्हीं का प्रशासन है। इसलिए प्रशासन ने उनपर दवाब बनाकर खेद प्रकट करने केलिए मजबूर कर दिया।

Share