
डीआईजी मनोज तिवारी ने रविवार को ही संभाला चार्ज, अपराधियों-भूमाफियाओं पर लगाम का ऐलान।
दरभंगा: मिथिला क्षेत्र के नव नियुक्त डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने रविवार को ही पदभार ग्रहण कर लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी व जनता में पुलिस विश्वास बढ़ाने को पहली प्राथमिकता बताया।डीआईजी ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि सुचारू न्याय दिलाना भी है। कानून पालन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अवैध शराब तस्करों व भूमाफियाओं पर विशेष नजर रहेगी। जमीन कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर सख्ती बरती जाएगी। भूमाफियाओं के साथ मिले पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।अपराधियों के खिलाफ कठोरता से आमजन सुरक्षित महसूस करेगा। सभी स्तरों पर समन्वय से पुलिसिंग मजबूत होगी। डीआईजी ने नागरिकों से बिना डर शिकायतें दर्ज करने की अपील की। सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी व तत्काल कार्रवाई होगी, लेकिन झूठे मामलों में जांच बाद कार्रवाई भी संभव।

