Home Featured डेढ़ माह पहले हुई थी युवक की शादी, सड़क हादसे ने ली जान।

डेढ़ माह पहले हुई थी युवक की शादी, सड़क हादसे ने ली जान।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली पचहरा खुर्द मार्ग पर बिजली पावर ग्रिड के निकट शनिवार की देर शाम सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई।

Advertisement

मृतक की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के इटहर निवासी गोविंद मुखिया के बेटे अजय मुखिया (22 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक का डेढ़ महीना पूर्व शादी हुई थी।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय मुखिया बाइक से चचेरी बहन के नवजात के छठिहार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुशेश्वरस्थान प्रखंड के झिलौरिया गांव जा रहा था। हरौली बिजली पावर ग्रिड के निकट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में जबरदस्त टक्कर मार दी।

Advertisement
Share